• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज उपमुख्यमंत्री मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

by Chandra Kumar Shriwas
February 15, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
84
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



*पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज*
*उपमुख्यमंत्री मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल*

*मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026*

*छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति*

*साइकिल रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन*


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा।


15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। पाली महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। समारोह में सांसद कोरबा  ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर  संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैंकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली अपने गीतों से समां बांधेंगे। छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पांडेय द्वारा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। पाली महोत्सव के अवसर पर युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 फरवरी को साइकिल रेस  प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

*समापन समारोह  16 फरवरी को*

16 फरवरी को महोत्सव का समापन समारोह शाम 7 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग,  वाणिज्य,  श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता सांसद  ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर नगर निगम  संजू देवी राजपूत,  उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा  निकिता मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली  अजय जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे।
समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक  अनुज शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर  अपने चर्चित गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। साथ ही लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का भव्य उत्सव साबित होगा, जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाएंगे।

Tags: *पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज* *उपमुख्यमंत्री मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल*
Previous Post

12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति का पूर्ण समर्थन:- सपुरन कुलदीप

Next Post

Related Posts

*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन*

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन**मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  श्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम*

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम**दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा,...

आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित**बालकोनगर, 11 मार्च 2026।* वेदांता समूह की कंपनी भारत...

कुशमुंडा पुलिस की उदासीनता -दर दर भटकती रही पीड़िता.. पुलिस अधीक्षक से देर रात्रि शिकायत के बाद हुआ मामला दर्ज

by Chandra Kumar Shriwas
March 11, 2026
0

कुशमुंडा पुलिस की उदासीनता -दर दर भटकती रही पीड़िता सूत्रों के अनुसार कहते हैं क़ानून के हाथ लंबे होते हैं,...

भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में अनुसुईया राठौर को जिला महामंत्री का मिला उत्तरदायित्व- ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल

by Chandra Kumar Shriwas
March 10, 2026
0

*भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में अनुसुईया राठौर को जिला महामंत्री का मिला उत्तरदायित्व- ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल*भारतीय जनता...

भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व

by Chandra Kumar Shriwas
March 10, 2026
0

*भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व*भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति...

Next Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न

SECL बिलासपुर के अधिकारी ने अपने सहयोगी के साथ मिल कर किए चार करोड़ रु की ठगी..पुलिस में हुई शिकायत

"गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर लैंडिंग" मामले में RI ने टीम के साथ किया मौके का निरीक्षण,कौन कौन रडार में शामिल

बांकी मोंगरा कुधरी पारा की महिलाएं PDS में अनमिता के खिलाफ किए चक्का जाम, संचालिका ने स्वीकारा की PDS की चावल को हितग्राहियो से ख़रीदा है, समय पर राशन नहीं मिलने का आरोप,

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist