• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

*बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र*

by Chandra Kumar Shriwas
April 3, 2026
in Korba latest news
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



*बालकोनगर 02 अप्रैल 2026।* भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा टाउनशिप में प्रकृति से जुड़ाव को मजबूत करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित ‘बालको फॉरेस्ट वॉकवे’ का उद्घाटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक  राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा मनीषा कुमार तथा बालको के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कंपनी एवं व्यावसायिक साझेदारों के कर्मचारी उपस्थित थे।



लगभग 785 मीटर लंबे इस फॉरेस्ट वॉकवे को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है कि लोग हर कदम पर प्रकृति की विविधता का अनुभव कर सकें। वॉकवे के दोनों ओर विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए हैं, जो न केवल हरियाली बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को शुद्ध और शांत बनाते हैं। इन पेड़ों की छाया और प्राकृतिक सुंदरता वॉकवे को एक सुकून भरा अनुभव प्रदान करती है। फॉरेस्ट वॉकवे केवल एक पथ नहीं, बल्कि एक सोच है, एक ऐसा प्रयास जो टाउनशिप निवासियों को प्रकृति के करीब लाने, फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

बालको टाउनशिप में लगातार हो रहे सुधार और सौंदर्यीकरण प्रयासों के तहत यह फॉरेस्ट वॉकवे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह टाउनशिप के सकारात्मक परिवर्तन की कहानी को आगे बढ़ाती है और समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम है।



कंपनी के सीईओ एवं निदेशक  राजेश कुमार ने कहा कि ‘बालको फॉरेस्ट वॉकवे’ केवल एक इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि कंपनी की सोच और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम मानते हैं कि प्रकृति के साथ बिताया हर पल हमारे जीवन को बेहतर बनाता है, चाहे वह स्वास्थ्य हो, मानसिक शांति हो या पर्यावरण के प्रति जागरूकता। यह वॉकवे टाउनशिप में एक संतुलित, स्वस्थ और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर उन कर्मठ कर्मचारियों और बिज़नेस पार्टनर्स के योगदान को भी सराहा गया, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह वॉकवे संभव हो सका। बालको प्रबंधन ने भविष्य में भी टाउनशिप में ऐसे और विकास कार्यों एवं सुधारों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई, जिससे स्थानीय नागरिकों लिए एक स्वस्थ, सुंदर और समृद्ध वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Tags: *बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र*
Previous Post

कोरबा के बांकी मोंगरा (ढप ढप )में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ पर वर्तमान में(बसंत अग्रवाल का कार्यशैली) चर्चा का केंद्र बनी हुई है। एक ओर जहां आस्था का सैलाब है, वहीं दूसरी ओर मिडिया पास वितरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।…… देखे विडिओ

Next Post

*भठोरा सरईपाली की दो बेटियों ने बढ़ाया मान, पुलिस उप-निरीक्षक बनने पर ग्रामवासियों ने किया भव्य अभिनंदन*

Related Posts

*korba ///बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

*बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत से जनता परेशान, तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग*कोरबा नगर एवं आसपास...

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

by Chandra Kumar Shriwas
April 18, 2026
0

कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर...

विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार?— सपुरन कुलदीप

by Chandra Kumar Shriwas
April 17, 2026
0

भारतीय संसदीय लोकतंत्र आज एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है, जहाँ भविष्य के सुधारों की चमक तो दिखाई दे रही...

कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर बढ़ी चोरी की वारदाते, लोगों में दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्न चिन्ह

by Chandra Kumar Shriwas
April 14, 2026
0

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है,बीते दिन जहां विकास...

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय*

by Chandra Kumar Shriwas
April 13, 2026
0

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल - सरोज पांडेय*कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड सैकड़ों एमएसएमई / ठेकेदारों का रोजगार छिन जाएगा, आर्थिक संकट उत्पन्न होगा। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंचेंगे, पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।…….जिम्मेदार कौन?

by Chandra Kumar Shriwas
April 11, 2026
0

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड में एमएसएमई संस्थाओं ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया से बाहर किए जाने एवं मेगा कॉन्ट्रैक्ट...

Next Post

*भठोरा सरईपाली की दो बेटियों ने बढ़ाया मान, पुलिस उप-निरीक्षक बनने पर ग्रामवासियों ने किया भव्य अभिनंदन*

कोयलांचल में रसोई गैस के लिए हाहाकार, गेवरा-दीपका में महीनों से सिलेंडर की किल्लत, जन-आंदोलन की आहट

गेवरा हाउस, SECL में Coal India Limited के चेयरमैन बी साईराम की गरिमामय उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक

एनटीपीसी कोरबा में अल्प वेतन और शोषण  'गेट जाम', भारी सुरक्षा बल तैनात

हॉफा में नृसिंह प्राकट्य दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकालने की अपील

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist