
प्रवीण झा पिता रामानंद झा निवासी तैय्यब मस्जिद के पास बिलासपुर के द्वारा मुझ पर एस.ई.सी.एल. बल्गी परियोजना में फर्जी नौकरी करने का आरोप लगाकर लगातार मेरा भया दोहन कर मुझसे विभिन्न किस्तो में 860000/-रुपये नगद एवं 250000/- रुपये का चेक सहित कुल 11,10,000/- (ग्यारह लाख दस हजार) रुपये की उगाही करने पर जांच की शिकायत किए

दीनदयाल उम्र 59 वर्ष पिता समारु निवासी-MQ D-8 बल्गी कॉलोनी थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा (छ.ग.) का हूँ। मैं वर्तमान में एस. ई.सी.एल. बल्गी परियोजना में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष सितम्बर 2024 को मेरे मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति मों नं 90981 44445 से कॉल कर अपना परिचय प्रवीण झा देकर मुझे डराने लगा कि तुम S.E.C.L. बल्गी में फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे हो में तुम्हारी शिकायत सभी कार्यालय में भेजकर तुम्हे नौकरी से बाहर करा दूंगा और यदि तुम चाहते हो कि मैं कोई ऐसा नही करु तो तुम मुझे 8 लाख रुपये दे दो मैं कोई शिकायत या कार्यवाही नहीं करूंगा। मेरे द्वारा उनसे मिलने की ईच्छा बताने पर वह मुझे दीपका थाना के पास आकर मिलने बोला तब मैं अगले दिन उनके कहे अनुसार दीपका थाना के पास अपने मित्र सावना (एस.ई.सी.एल. रिटायर्ड कर्मचारी) के साथ उनसे मिलने पहुँचा जो वहां वह अकेले उपस्थित थे, उनसे बातचीत करने पर वह बोला के मेरे पास बहुत से ऐसे दस्तावेज है जिससे मैं आपकी नौकरी खतम करा सकता हूँ लेकिन आप मेरा कहा मानते है तो मैं आपकी सुरक्षा करने को तैयार हूँ मेरा बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी एवं S.E.C.L. अधिकारियो से परिचय है. उसकी बात सुनकर तथा भयभीत होकर मेरे द्वारा उनसे पुछा गया कि वह क्या चाहते है तो प्रवीण झा के द्वारा कहा गया कि 8 लाख रुपये मुझे दे दिजिए मैं सब सम्हाल लूँगा आपको कोई नुकसान नहीं होने दूँगा मेरे द्वारा उसकी मांग पर उतनी राशि देने के लिए कुछ समय मांगा गया किन्तु वह समय देने को तैयार नही हुवा फिर भी मेरे द्वारा उसके निवेदन करते हुवे नवम्बर 2024 तक कुल 5,00,000/- (पांच लाख) रुपये किश्तो में प्रदान कर दिया गया।

23 दिसम्बर 2024 में पुनः वह मुझे मेरे मोबाईल पर व्हाटसअप मैसेज भेज कर विभिन्न अधिकारियों को शिकायत करने की धमकी भेजने लगा, तब मेरे द्वारा उससे कॉल कर बातचीत करने पर वह कहने लगा कि मैं तो आपकी बात मान कर आगे कोई कार्यवाही नही कर रहा हूँ लेकिन पुलिस अधीक्षक कोरबा (S.P.) नहीं मान रहे है उन्हे 2,50,000/-रुपये और देना पड़ेगा तब मेरे द्वारा तत्काल उतनी राशि देने में असमर्थता जताऐ जाने पर वह मुझे कुछ माह का मोहलत देने हेतु सहमत हो गया
जो मै पुनः उसे विभिन्न किस्तों में जनवरी 2025 से जुलाई 2025 तक नगद राशि कुछ 2,50,000/- उसे प्रदान किया।
माह अगस्त 2025 में उसके द्वारा पुनः मुझे कॉल करके बताया गया कि उसके द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं एस.ई.सी.एल. अधिकारियो को शिकायत पत्र प्रेषित कर दिया गया था जो सभी आपके विरुद्ध जांच करवाना चाहते है तो एस.ई.सी.एल. के अधिकारी 10 लाख मांग रहे है, मेरे द्वारा इतनी बड़ी राशि देने से मना करने पर वह मुझे पुनः नौकरी से बर्खास्त करा देने का भय दिखाकर मुझसे दिनांक 05/09/2025 को 10 लाख रुपये में से अग्रीम राशि 2,50,000/- का 1 नग चेक भारतीय स्टेट बैंक शाखा बल्गी चेक क्र. 338100 का पुनः प्राप्त कर लिया है चुकि मेरे द्वारा अपने पुत्र कुमार सानु को बोलकर उपरोक्त चेक में दिनांक 07/05/2025 के स्थान पर 07/05/2026 लिखा दिया गया ताकि प्रवीण झा तत्काल उक्त चेक की राशि निकाल ना सके इसलिए वह 2,50,000/- रुपये का भुगतान बैंक से प्राप्त नही किया है।

इस प्रकार प्रवीण झा के द्वारा मेरा भयादोहन करते हुए मुझसे किश्तों में नगद राशि 8,60,000/- (आठ लाख साठ हजार) रुपये तथा 1 नग चेक 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार) रुपये उगाही कर लिया गया है।
प्रवीण झा द्वारा मेरा भयादोहन करते हुए मुझसे कुल 11,10,000/- (ग्यारह लाख दस हजार) रुपये की उगाही करने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करें
Follow the Anaadi TV Korba channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vae24gaK0IBjjUaKkY37










