*भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व*
भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए बुधवारा देवांगन को महिला मोर्चा में कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से कोरबा महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि बुधवारा देवांगन के नेतृत्व में महिला मोर्चा में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और महिला मोर्चा की गतिविधियां और सक्रिय होंगी। उनके कोषाध्यक्ष बनने से महिलाओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बुधवारा देवांगन ने इस जिम्मेदारी के लिए जिले और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक दायित्वों के अंतर्गत मुझे भाजपा महिला मोर्चा कोरबा जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौपा जाना मेरे लिए गौरव के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है । एक छोटे से साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताने के लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हृदय से आभार प्रगट करती हूं। जिला भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मिले स्नेह के लिए हृदय से आभार धन्यवाद।।
*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन*
*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन**मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...












