राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य , उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

स्वच्छता सुपरवाइजर, कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आलोक विश्वास,न पा परिषद बांकी मोंगरा के कर्मचारी को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया है।
स्वच्छता सुपरवाइजर को मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य , उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदान किए इस सम्मान से सभी सह कर्मी
ख़ुशी का माहौल बना हुआ है l गर्व की बात है की बांकी मोंगरा के नगर पालिक परिषद के सफाई सुपरवाइजर अलोक विश्वास को कोरबा जिला प्रशासन और उद्योग, श्रम, वाणिज्य मंत्री ने किया सम्मानित











