• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Manas News CG
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
  • Home
  • Korba latest news
  • Chhattisgarh News
  • India
No Result
View All Result
Manas News CG
No Result
View All Result
Home Korba latest news

कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में डीएमएफ से महिला होमगार्ड की होगी नियुक्ति

by Chandra Kumar Shriwas
August 6, 2025
in Korba latest news
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कोरबा 05 अगस्त 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार बंजारे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने आश्रम- छात्रावासों में बालिकाओ की सुरक्षा के मद्देनजर डीएमएफ से जिले के सभी कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में महिला होमगार्ड की नियुक्ति करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए। इस हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने एवं एजेंसी चिन्हाकित करने के लिए कहा। साथ ही इस कार्य में स्थानीय लोगो को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में  किसान पंजीयन कार्य की समीक्षा करते हुए पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीदी सीजन के लिए  जिले के पंजीकृत किसानो का पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य है। इस हेतु पंजीयन के लिए शेष बचे किसानों का जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने  कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी विभागों को कार्यालयीन कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से करना है। 15 अगस्त के बाद से  सभी विभागों को ई-ऑफिस में कार्य करने एवं फाइलों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ, जिला कार्यालय के विभिन्न शाखा एवं अन्य सभी विभाग अपने कार्यालय  में ई- ऑफिस में कार्य करना सुनिश्चित करें। इस हेतु सभी अधिकारी कर्मचारी समय रहते आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। निर्धारित समयावधि के पश्चात कोई भी फाइल ऑफलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने जिला स्तरीय स्थानान्तरण आदेश के पश्चात निर्धारित स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने वाले कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान और वयवन्दन कार्ड निर्माण की अनुविभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आयुष्मान व वयवन्दन कार्ड से वंचित हितग्राहियों को चिन्हांकित कर लाभान्वित किया जाए। इस हेतु पंचायतों में छूटे हुए हितग्राहियों की सूची तैयार कर शिविर के माध्यम से उनका कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही आधार अपडेशन  के लंबित कार्य को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। इसके लिए ऑपरेटर की आवश्यकता वाले क्षेत्रों में ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सभी का आधार सीडिंग और डीबीटी के माध्यम से भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी विभाग को अपने विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में प्रगति लानेके निर्देश दिए।
उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास से नगरीय क्षेत्र कोरबा में  स्वीकृत जल प्रदाय योजना हेतु प्राप्त प्राक्कलन का वित्तीय, भौतिक तथा तकनीकी परीक्षण करने कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग की तीन सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया गया है।  उनके द्वारा उक्त समिति को जांच कर प्राक्कलन के संबंध में अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पीजीएन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सहित अन्य  जनशिकायत पोर्टलो में लंबित आवेदनों को भी शीघ्रता से जांच कर निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
क्र/सुरजीत
Previous Post

प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में ली गई बैठक

Next Post

कोरबा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में डीएमएफ से होगी चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति

Related Posts

*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन*

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन**मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  श्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम*

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम**दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा,...

आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

by Chandra Kumar Shriwas
March 12, 2026
0

*आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित**बालकोनगर, 11 मार्च 2026।* वेदांता समूह की कंपनी भारत...

कुशमुंडा पुलिस की उदासीनता -दर दर भटकती रही पीड़िता.. पुलिस अधीक्षक से देर रात्रि शिकायत के बाद हुआ मामला दर्ज

by Chandra Kumar Shriwas
March 11, 2026
0

कुशमुंडा पुलिस की उदासीनता -दर दर भटकती रही पीड़िता सूत्रों के अनुसार कहते हैं क़ानून के हाथ लंबे होते हैं,...

भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में अनुसुईया राठौर को जिला महामंत्री का मिला उत्तरदायित्व- ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल

by Chandra Kumar Shriwas
March 10, 2026
0

*भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में अनुसुईया राठौर को जिला महामंत्री का मिला उत्तरदायित्व- ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल*भारतीय जनता...

भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व

by Chandra Kumar Shriwas
March 10, 2026
0

*भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन महिला मोर्चा कोरबा में कोषाध्यक्ष का मिला उत्तरदायित्व*भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति...

Next Post
कोरबा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में डीएमएफ से होगी चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति

कोरबा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में डीएमएफ से होगी चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति

Hostem Makes Travel Comfortable With a Portable Pillow and Duvet Set

Evil Geniues, Team Liquid, and Alliance have finalized their Dota 2 rosters

Mark Zuckerberg promises to travel the entire United States in 2017

Jorge Lorenzo won't change riding style for Ducati MotoGP bike

https://www.youtube.com/watch?v=JlLAbOmOUUw&list=PL1-w9WD9tfpHEAp42Bg0J9rd20dn_5nEg

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — ManasNewsCg पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
  • Korba latest news
  • Uncategorized
  • Chhattisgarh News
  • India

© 2025 Manas News CG. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist